Friday, July 31, 2015

अटल मंथन
भारत-पाक में विश्व युद्ध की,आशंका जता रहे
बगदादी के ईशारे पर,परमाणु अस्त्र चलायेंगे ?
------------------------------------------------------------------------------------
बगदादी का भारत को,खौफ दिखाया जा रहा
मोदी से मुकाबले हेतु,सामने लाया जा रहा !
पाकी फौज हो या आतंकी,या फिर आई एस आई एस के हमलावर
भारत की सेना इन सबसे,जान लें ज्यादा ताकतवर !
दाऊद को लगने लगा,अब उसका नंबर आया
याकूब को फांसी पर चढ़ते,देख-देख वह घबराया !
-------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, July 30, 2015

अटल मंथन
सख्ती बगैर आतंक की,रोकथाम सम्भव नहीं
दुनिया का अब तक का, तो अनुभव है यही !
----------------------------------------------------------------------
याकूब को बचाने के,कईं प्रयास किये गए 
सुप्रीम बेंच के सम्मुख,दावपेंच किन्तु न चले !
दुनिया के इतिहास में,रात भर बहस हुई
वकील और जज किसी ने,नींद नहीं ली !
अब तक जो कहीं ना हुआ,भारत में सम्भव है
उम्र कैद से मृत्यु दण्ड की,सजा बेहतर है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, July 29, 2015

अटल मंथन
न्याय में देर हो सकती है,अंधेर नहीं है
मुंबई आतंकी हमले पर,सजा सही है !
-------------------------------------------------------------------
याकूब को फांसी होगी,मुल्ला उमर भी चल बसा
आतंकियों के खेमे में,हावी हुई निराशा !
गुरदासपुर हमला भी,शायद था बदला
निर्णय बदलवाने की,दिखा रहे थे क्षमता ?
दया याचिका राष्ट्रपति ने,खारिज कर दी है
सुप्रीम निर्णय पर अपनी,मुहर लगा दी है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, July 28, 2015

अटल मंथन
सड़कें सितम,ढाने लगी हैं
उठापटक,मचाने लगी हैं !
----------------------------------------------------------------------
बारिश क्या आई,सड़कें धुल गईं
निर्माण विभाग की,पोल खुल गई !
गड्डे गहरे-गहरे हो गए,दुर्घटना के चेहरे हो गए
वाहन चालक फंस जाते हैं,जलकूपों में धंस जाते हैं !
मिलावट का प्रमाण यही है,उखड़ी सड़कें हर कहीं हैं !
गुणवत्ता सब गौण हो गई,वसूली हेतु 'टोल' हैं कईं !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, July 27, 2015

अटल मंथन
कलाम को सलाम
श्रद्धासुमन प्रणाम !
----------------------------------------------------------------
निर्विवाद व्यक्तित्व का,निधन हो गया
भारत रत्न हमारा,आसमान में खो गया !
अग्नि-पृथ्वी मिसाईल के,प्रणेता रहे
राष्ट्रपति के पद को भी,सुशोभित किये !
बच्चों को चाचा नेहरू की,तरह दिया प्यार
युवाओं में लोकप्रियता,रही अपरम्पार !
कर्मयोगी की तर्ज पर,करते रहे काम
मिसाईल मैन को आखिरकार,मिला चिरविश्राम !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, July 26, 2015

अटल मंथन
चिंतनीय !
--------------------------------------------------------
विवादास्पद ट्वीट करके,सलमान फंसे
पिता का सुझाव मानकर,जल्दी हटा लिये !
गणमान्य कईं,फिर भी चुप न बैठे
राष्ट्रपति से दया की,अर्जी दाखिल किये !
सुप्रीम कोर्ट का फैसला,कायम रहेगा
महामहिम को मसला,यदि नहीं जंचेगा !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, July 25, 2015

अटल मंथन
पी एम को पास बिठाना,सी एम की मजबूरी थी
मोदी ने नीतीश के मंच से,चुनावी बातें कहीं !
---------------------------------------------------------------------------
बिहार में बहार लाने का,वादा किया
बिजली संकट मिटाने का,संकल्प भी लिया !
बिहारी भाई काम ढूंढने,अब बाहर न जायेंगे
घर बैठे ही उनको पी एम,रोजगार दिलवायेंगे !
पैकेज हजारों करोड़ का होगा,यह भी कह डाला
बदले में पूर्ण बहुमत का,आश्वासन भर चाहा !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, July 24, 2015

अटल मंथन
पी एम और सी एम सभी,दिल्ली में संघर्षरत
केंद्र और प्रदेश सरकारें,राजनीतिक संकटग्रस्त !
------------------------------------------------------------------------------
विपक्ष के हथकंडे,सरकार ने हथिया लिये
कालीपट्टी के जवाब में,खुद धरने पर आ गए !
बहुमत होते हुए भी,संसद नहीं चल पा रही
मानसून की गूंज जरूर,जनता तक आ रही !
शनिवार-रविवार सांसद,अवकाश पर रहेंगे
नई रणनीति संग सोमवार से,जंग पुनः लड़ेंगे !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, July 23, 2015

अटल मंथन
मुख्यमंत्री दो,मुख्यमंत्री लो
घोटाले रोज,उजागर होने दो !
--------------------------------------------------------------------
'ट्रेलर' दिखाए जा रहे,फिल्म अभी है बाकी
सत्ता के गलियारों में,'वाक् युद्ध' की झांकी !
राजस्थान-मध्यप्रदेश का,तोड़ आखिर ढूंढ लिया
उत्तराखंड-हिमाचल पर,आक्रमण तेज किया !
पी एम के मौन पर,शोर शराबा हो रहा
अभी निचले स्तर पर,वाद विवाद चल रहा !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, July 21, 2015

अटल मंथन
ऊपर से सफाई,हुआ करे
देश की जनता,दुआ करे !
--------------------------------------------------------------------
ललित काण्ड प्रकाश में आए,कईंयों को मुश्किल में लाए
दुविधा में सरकार पड़ी,कैसे निपटा जाए ?
भ्रष्टाचार इस देश में,नीचे से ऊपर तक पसरा
बड़े पकड़ में भले न आए,अब तक छोटों को पकड़ा !
पारदर्शिता के चलते अब,धांधलियों पर रोक लगी
लेन-देन के प्रकरण वाली,परिक्षाएं आगे टली !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, July 19, 2015

अटल मंथन
गंभीर डेम लबालब है,जल संकट से मुक्ति मिली
महाकाल की कृपा से,महाकुम्भ की युक्ति हुई !
--------------------------------------------------------------------------
उज्जैन की बाढ़ की,देश भर में चर्चा है
जल अबकि बार,पुरजोर रूप में बरसा है !
बड़े पुल पर कईं फीट,ऊपर से पानी बह रहा
कईं गली-मुहल्लों में,घर-घर में पानी भर गया !
सड़कें सारी नदियों में,तब्दील हो गई
क्षिप्रा मैया महासागर से,जुड़ी झील हो गई !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, July 14, 2015

अटल मंथन
आई पी एल सट्टेबाजी में,फैसला आया
कईं दिग्गजों को,ठिकाने लगाया !
---------------------------------------------------------------------
क्रिकेट को साफ सुथरा,बनाया जा रहा
दागियों को बेझिझक,हटाया जा रहा !
क्रांतिकारी फैसले ने,तहलका मचाया
सट्टेबाज मालिकों को,दोषी ठहराया !
विजेता टीमें अब,खेल न सकेंगी
नये पूंजीपतियों को,उनकी जगह मिलेगी !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, July 13, 2015

अटल मंथन
चुनावी राजनीति का,निकला यही सार
इफ्तार के दो केंद्र,दिल्ली और बिहार !
---------------------------------------------------------------------
इफ्तार के जरिये,इश्तेहार हो रहा
कौन किसके साथ,दिखाई दे रहा !
मुफ़्ती की पार्टी में,डिप्टी सी एम आए
शेष बी जे पी ने,अंगूठे दिखाए !
नीतीश और लालू में,दूरियां दिखीं
केजरीवाल की एल जी से,जंग मिटी ?
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, July 12, 2015

अटल मंथन
सुधार का बदलाव,लाने की तैयारी है
प्रक्रिया जारी है,प्रतिक्रिया भारी है !
--------------------------------------------------------------------------
भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु,प्रयासरत हैं सभी विभाग
कोर्ट के आदेशों से भी,जन-मन में जगी है आस !
घोटालों के बड़े किले,ढहाये जाने लगे हैं
सख्ती शासन की देखकर,बेईमान घबराने लगे हैं !
लगता है एक बार जमींदोज,होंगे कईं बड़े घराने
फिर शायद गाये जायेंगे,ईमानदारी के नये तराने !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, July 11, 2015

अटल मंथन
कानून की शरण में,जाने की देर है
विधायक हो या नेता,किसी की न खैर है !
--------------------------------------------------------------------
पहले नेता अफसरों पर,खूब बरसते थे
अब धमकी रिकार्ड करके,अधिकारी गरजते हैं !
राजनीतिज्ञों के आपराधिक संबंध,जब निकलते हैं
तो अदालत की मदद से,जेल के द्वार खुलते हैं !
बिहार और यू पी में,ये ग्राफ जरा ऊँचा है
मीडिया की पैरवी से,पीड़ितों का मुख खुला है !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, July 10, 2015

अटल मंथन
बिहार में बी जे पी के,भाव बढ़ेंगे
मांझी की मांगों पर,नए दाव चलेंगे !
---------------------------------------------------------------------
बिहार चुनाव से पहले ही,रुझान आने लगे
लालू और नीतीश की,नींदें उड़ाने लगे !
बी जे पी अकेले ही,अन्य गठजोड़ों पर भारी है
मोदी लहर में बहने की,लगता इनकी फिर बारी है !
ओ बी सी पी एम का कार्ड,अमित शाह ने चल दिया
मांझी के दलित कार्ड से,सामंजस्य बिठा लिया ?
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, July 9, 2015

अटल मंथन
पूरे कुए में,भांग घुली है
पर सबकी छवि,साफ धुली है !
---------------------------------------------------------------------
घोटाले इस देश की,परम्परा में
दबाव बढ़ता जा रहा,वसुंधरा पे !
राज किसी का भी हो,सत्यानाश हो जाता
जब भी कहीं घोटाले का,पर्दाफाश किया जाता !
कोर्ट का डंडा पड़े तो,शायद कुछ बात बने
अन्यों के लिये संदेश,भ्रष्टाचार से डरें !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, July 8, 2015

अटल मंथन
गृह कलह से निपटे,पहले पाकिस्तान
फिर सीमा पर लड़ने के,पूरे करे अरमान !
--------------------------------------------------------------------
शरीफ,मोदी से,मिलेंगे शराफत से
पर पाक रक्षा मंत्री के,बयान भयावह हैं !
रूस में दोनों पी एम,जब बात करने वाले हैं
ये जनाब एटम बम की,धमकी दे डाले हैं !
बहरहाल,हमें कुछ करने की,जरूरत ही नहीं
क्यूंकि बगदादी के निशाने पर,अब पाक भी !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल