ll ॐ श्री सांई राम ll
{प्रकाशनार्थ एक सामयिक काव्य रचना } http://www.drshyamatal. blogspot.in/
आदर्श चिकित्सा
****************************** **
प्यार भरा स्पर्श ,'पारस' बन जाता है
रोग हो कोई भी, भाग जाता है !
प्रेमपूर्ण संवाद , 'मन्त्र' बन जायेंगे
हो कैसी भी बीमारी , जड़ से मिटायेंगे !
स्नहे सिक्त नजरें ,सुप्त 'शक्ति' जगायेगी
मरीज को स्वयं का, चिकित्सक बनायेगी !
एक मधुर मुस्कान , पहचान दिलायेगी
स्वस्थ -निरोगी होने का , विश्वास जमायेगी !
किफायती उपचार पर ,विचार होना चाहिये
यथासंभव रियायत भी ,देना चाहिये !
प्रत्येक चिकित्सा पद्धति, बंधु लाजवाब है
यदि 'चिकित्सक 'आपका ,उसमें निष्णात है !
और एक बात -
दवाओं से ज्यादा असर , दुआओं में होता है
तब उसमें जनाब ,खुद 'खुदा 'होता है !
{@copyright act 2012}
प्रेषक :-
डॉक्टर श्याम अटल
डॉक्टर गायत्री (काबरा) अटल
(*अटल नर्सिंग होम*)
21, मूंदड़ा कालोनी
हीरामिल मार्ग
उज्जैन 456001
{म .प्र }
मोबाइल - 09424045851
09826055180
ईमेल - ujjainshyam@gmail.com
फेसबुक - https://www.facebook.com/ drshyamatal
ट्विटर - https://twitter.com/ ujjainshyam

No comments:
Post a Comment