Tuesday, October 30, 2018

अटल मंथन
बड़ी मछलियां छोटी को,निगल रही हैं
दूसरे के कंधों से बंदूक,चल रही है !
-------------------------------------------------------------
दिग्गजों ने यमन को,युद्ध का अखाड़ा बनाया
तैल के खेल से,दुनिया को दहलाया !
दो खेमों में महाशक्तियां,बंट गई हैं
ईरान और सऊदी अरब को,मदद दी गई है !
अमेरिका-ब्रिटेन फ्रांस,सऊदी के साथ हैं
ईरान जबकि रूस और,चीन के हाथ में !
दुनिया पर कब्जे की,इनकी ख्वाहिश है
इसलिये यमन पर,बमबारी की साजिश है !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 29, 2018

अटल मंथन
चुनावी बहस को,खूब हवा मिली
राजनीतिक दलों को,कुछ दवा मिली !
------------------------------------------------------------------
राहुल ने शिव भक्ति की,कांग्रेस को शक्ति दी
माधव भी उनके साथ थे,भक्तगण खुश हुए !
कहीं झुके ना झुके,नेता मंदिर में झुकते हैं
भले ही थोड़ी देर भर,वे वहां पर रुकते हैं !
वोटर समझदार है,उसे अपनों से प्यार है
बड़ी हस्तियों के दर्शन से,काहे इंकार है !
थरुर जरूर राह में,कांटे बिछाते दिखते हैं
पर राजनीति के गुर,गांधी ने सीख लिये हैं !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, October 28, 2018

अटल मंथन
येन केन प्रकारेण,सत्ता पाने सब भागे
कड़ी टक्कर देना है तो,विपक्ष सुस्ती त्यागे !
--------------------------------------------------------------------
जोड़तोड़ की राजनीति में,तोड़फोड़ ज्यादा है
कोई भी सुख दे सका तो,समझो पूरा वादा है !
बिखरा विपक्ष एकजुट,अब तक नहीं हो पाया है
गठबंधन के बदले अकेले,भिड़ने का मन बनाया है !
'आप' राजस्थान में,किसी से नहीं जुड़ने वाली
बीजेपी और कांग्रेस में,जंग करायेगी भारी ?
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 27, 2018

अटल मंथन
एक तीर से,दो निशाने
वोटर जनता,के बहाने !
-------------------------------------------------------------------------
न्यायपालिका से राजनीति का,मतभेद उजागर हुआ
सबरीमाला प्रकरण ने,स्पष्ट कर दिया !
ऐसे निर्णय न हों,जो जनमानस न माने
रामजन्म भूमि सुनवाई पर,यह चेतावनी है ?
पुलिस-प्रशासन जनआक्रोश,शायद न संभाल सके
इसलिये ऐसे फैसले हों,जो उपद्रव न होने दें !
अमिट बयान पर,बहस जरूर की जायेगी
चुनाव पूर्व राजनीति,बहुत अधिक गर्मायेगी !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, October 26, 2018

अटल मंथन
नेतृत्व की बागडोर
किसके हाथ में
देखकर वोटर सोचेंगे
क्या साथ दें ?
-----------------------------------------------------------
धरना प्रदर्शन,गिरफ्तारी शुरु
देशव्यापी आंदोलन,का रुख यूं ?
कांग्रेस एकजुट हुई
राहुल ने अगुवाई की !
सत्ता सस्ते में नहीं मिलती
गद्दी आसानी से नहीं हिलती !
जनता देख रही ड्रामा
नित नया होता हंगामा !
सतर्कता जितनी,बरती जाए कम है !
रॉफेल प्रकरण में,क्या सच में दम है ?
आलोक याने उजियारा,की फिर उम्मीद है
दुनिया पर छा जाने,की मानो जिद है !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, October 25, 2018

अटल मंथन
कूटनीतिक चालें,हर दल चल रहा है
समय बतायेगा कौन,इसमें सफल हुआ है ?
------------------------------------------------------------------
चुनावी सरगर्मियां,बढ़ने लगी है
मतदान प्रतिशत बढ़ाने की,मुहिम चली है !
पीएम से बॉलीवुड सितारे,दिल्ली मिलकर आये
परदे के पीछे शायद,समर्थन दे आये !
सुरक्षा सलाहकार मजबूत,सरकार चाहते हैं
राष्ट्रहित में जो,कड़े फैसले ले सके !
ईडी ने शिकंजा,और कसा है
अच्छे अच्छों का मुंह,बंद कर रखा है !
राहुल ने रॉफेल का,पुनः राग अलापा
सीबीआई दफ्तर पर,प्रदर्शन का है ईरादा !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, October 24, 2018

अटल मंथन
चुनाव करीब आते ही,अफरातफरी शुरु
आफत आने से पहले ही,हटा दें गुरु !
-----------------------------------------------------------------
सीबीआई के दो डायरेक्टर,छुट्टी पर भेजे गए
और लगभग एक दर्जन,स्थानांतरित हुए !
संस्थान की विश्वसनीयता,पर प्रश्नचिन्ह लगा
राहुल ने राफेल से,प्रकरण को जोड़ा !
विपक्ष मुखरित हुआ,नया मुद्दा मिला
न्यायपालिका प्रकरण की,याद दिला गया !
दाल में कुछ तो काला है,कहीं तो घोटाला है
सत्यमेवजयते कहने को,अदालत का पाला है !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 23, 2018

अटल मंथन
पाक के नापाक इरादे,सामने आने लगे
दुश्मनी के दुष्परिणाम,सिर उठाने लगे !
-------------------------------------------------------
हाफिज है मोहरा,इमरान असली चेहरा
नफरत का आलम,जेहन में गहरा !
भारत के चुनाव पर,पाक की नजर है
नए साल में देखेंगे,पीएम की पकड़ वे ?
कितना झुकना है,तय करना चाहते
हार जाए बीजेपी तो,जश्न की बात है !
मंसूबे न पूरे होंगे,आज बात जान लें
जोर लगा ले चाहे जितना,मोदी मात देंगे !
-------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल    

Monday, October 22, 2018

अटल मंथन
उत्सव मातम में बदला
देश का दिल दहला !
---------------------------------------------------------------
अमृतसर में धार्मिक,उन्माद की पराकाष्ठा दिखी
रावण तो नकली मरा,पर असली जानें गयीं !
रावण दहन देखने गए,लोग रेल से कुचल गए
पटरी पर इकट्ठे खड़े थे,आत्मघाती गलती किये !
बिन फाटक के रेलवे क्रासिंग,अब भी अनेकों हैं
ऐसे में हादसों की पुनरावृत्ति,आगे भी सम्भव है !
रेल विभाग,पुलिस-प्रशासन,जागरुक यदि रहे
तो सस्ते में जान गंवाने की,नौबत ही न बने !
जान हथेली पर लेकर,यदि नागरिक न चलें
तो अमृतसर जैसे हादसे,आगे कहीं न घटे !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, October 17, 2018

अटल मंथन
मुस्लिम कहें फकीर थे वे,हिन्दू माने जैसे भगवान
शिरडी की पावन भूमि से,राष्ट्र हित में शंखनाद !
------------------------------------------------------------------
शिरडी साईं समाधि,शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा
समूचे विश्व से भक्त वृन्द,पर्व मनाने आ रहा !
त्रिदिवसीय कार्यक्रम में,एक दिन पीएम भी आयेंगे
धर्म निरपेक्षता की धारा,निश्चित ही वे बहायेंगे !
हिन्दू-मुस्लिम एकता की,शिरडी साईं मिसाल रहे
साम्प्रदायिक सद्भाव की,अभी सामयिक जरूरत है !
पुनश्च,
विजयादशमी पर्व पर,सभी को शुभकामनाएं
अग्निपथ पर तपकर ही,स्वर्णिम भविष्य की संभावनाएं !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 16, 2018

अटल मंथन
दूसरे की थाली में,घी ज्यादा
या टिकट मिलने का,पक्का वादा ?
-----------------------------------------------------------------
बीजेपी के असंतुष्टों ने,दलबदल अपनाया है
दूसरे दलों से जुड़कर,अपना रोष जताया है !
जसवंत के बेटे मानवेन्द्र,अब कांग्रेसी हो गए
उन्हें ऐसा लगता मानो,सत्तापलट होने को है ?
शत्रुघ्न ने भी बीजेपी से,आखिर किनारा कर लिया ?
आरजेडी को थामकर,फायदे का सौदा किया ?
खबरें कईं और अभी,आना बाकी हैं
दूर के ढोल सुहावने,यह तो चुनावी झांकी है !
जवाबी पलटवार -
गोवा में बीजेपी का,देखिये चुनावी प्रहार
कांग्रेस से दो विधायक,कर लिये बाहर !
-----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 15, 2018

अटल मंथन
योगी जोर लगा रहे,मंदिर न बनवा पा रहे
चुनाव करीब आ रहे,बड़ा दबाव ला रहे ?
------------------------------------------------------------------
चुनाव पूर्व हिन्दू-मुस्लिम,राजनीति जोरों पर है
एक ही दल के दो नेता,विपरीत बातें बोल रहे ?
राहुल गांधी नगरी-नगरी,मंदिर द्वारे जा रहे
पर शशि थरूर अयोध्या मुद्दा,पुनः गरमा रहे !
कांग्रेस को राम मंदिर पर,रुख बताना चाहिये
जिससे पता चले वोटर को,उसे कौन दल चाहिये !
पुनश्च,
शिव सेना को संसद में,ऐसा कानून चाहिये
जो मंदिर निर्माण की राह,तुरंत प्रशस्त कर जाए !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, October 14, 2018

अटल मंथन
मुकदमेबाजी,होकर रहेगी
वजह-बेवजह,ठोकर लगेगी !
--------------------------------------------------------------
प्रतिष्ठितों की प्रतिष्ठा पर,आंच आ रही है
जाँच की मांग,बढ़ती ही जा रही है !
'मी टू केम्पेन' से,नामी परेशान हैं
बदनामी देखकर,हर कोई हैरान है !
चुनाव पूर्व होने से,हस्तियां स्तब्ध हैं
कूटनीतिक चाल का ये,जाल तो नहीं है ?
आरोपों के टाइमिंग की,बात हो रही है
सच है या झूठ ?,बौछार हर कहीं है !
मान हानि के मुकदमे,दायर किये जायेंगे
प्रकरणों की हकीकत,जो सामने लायेंगे !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Saturday, October 13, 2018

अटल मंथन
मीडिया महिमा - रखिये गरिमा।
मीडिया खबर न दे,तो जग अंधेरे में
मीडिया का सूरज,चारों प्रहर चमके।
मीडिया दिखाये जो,जाने जग वही
चाहे वो खबरें, छिपा दे आज अभी।
सत्ता का समीकरण, मीडिया तय करे
स्टार प्रचारक सारे,उसी पर निर्भर हैं।
निष्कर्ष-
जिसका मीडिया , उसकी सत्ता
समझ सके तो,समझ ले बच्चा।
डॉ श्याम अटल

Friday, October 12, 2018

अटल मंथन
पीएम ने बैठक की है,रियायत की मंशा से ?
सम्भव है तेल पर,खुशखबरी वे देंगे ?
--------------------------------------------------------------
पेट्रोल-डीजल प्रतिदिन,महंगा किया जा रहा
जबकि कच्चे तेल का,भाव गिरावट पर आ रहा !
अमेरिका,भारत को,चेतावनी दिये जा रहा
ईरान से तेल लेने पर,प्रतिबंध लगवा रहा ?
वैश्विक समीकरण,तनाव बढ़ाये जा रहा
नित नये संकट का,पैगाम मानो ला रहा !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 8, 2018

अटल मंथन
देश की अखंडता पर,खतरे की घंटी
गृह कलह छेड़ने की,देशद्रोही गल्ती !
----------------------------------------------------------
राजनीति एक नये,मोड़ पर खड़ी
जिसमें प्रांतीयता की,भावना लड़ी !
पीएम के गुजरात को,निशाना बनाया
साम्प्रदायिक ताकतों ने,सिर उठाया !
चुनावी उपद्रव,उत्पात यह तो है
घातक परिणामों का,जनक जो है !
बड़ा ही पेचीदा,तीर चलाया है
आम जनता को,निशाना बनाया है !
हर कोई जोड़ने की,दुहाई दे
पर तोड़ने वाली,कुटिल चालें चले !
--------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 6, 2018

अटल मंथन
फूट डालो,राज करो
कल भी,और आज करो !
( संदर्भ- मध्य प्रदेश )
-----------------------------------------------------------------
5 राज्यों में विधानसभा,चुनाव होने वाले हैं
2018 में ही,परिणाम लाने वाले हैं !
बीजेपी संगठित है,विपक्ष एकजुट न हो पाया
एसपी-बीएसपी ने,गठबंधन न बनाया !
कांग्रेस को भरोसा है,उसे सहारा न चाहिये
पर यूपी के दलों से,वोट जरूर बंट जायेंगे !
त्रिकोणीय संघर्ष से,किसका लाभ नहीं पता
नतीजे चौंका सकते हैं,ऐसा हमें अभी लगता !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, October 5, 2018

अटल मंथन
रूठे रूस को,लगता है मना लिया
और अमरीका को,रूठने से बचा लिया ?
---------------------------------------------------------------
भारत ने सबसे,दोस्ती का फैसला लिया
रूस और अमेरिका,दोनों को बता दिया !
एस 400 डिफेन्स सिस्टम,रूस से खरीदेंगे
अमरीकी विरोध,पीएम मोदी न सहेंगे !
पाक और चीन पर,दबाव जरूर आयेगा
दुश्मन द्वय को यह,याराना न भायेगा !
कूटनीतिक मुलाकातें,होती रहनी चाहिये
संसार की भलाई का,लक्ष्य पा जाईये !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, October 3, 2018

अटल मंथन
अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियां,चुनाव प्रभावित करती हैं
सत्ता चाहे कोई संभाले,कुर्सी जरूर हिलती है !
----------------------------------------------------------------
राजनीति विपक्ष की,आलोचना पर चलती है
देशवासियों की ज्वलंत,समस्याएं उठा करती हैं !
डॉलर 73 रूपये के भी,पार चला गया
मुद्रा का अवमूल्यन,बढ़ता ही जा रहा !
पेट्रोल-डीजल रोज,महंगा किया जा रहा
सरकार का नियंत्रण,इस पर भी ना रहा !
ये ही विषय उठाकर,सरकार चलन में आई
अब इन्हीं मुद्दों पर,विपक्ष करे खिंचाई !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, October 2, 2018

अटल मंथन
कांग्रेस और बीजेपी में,जयंती पर होड़ दिखी
दोनों ही दलों की जिससे,छवि और निखरी !
----------------------------------------------------------------
गांधीजी पर हर दल,अपना अधिकार जताये
उनकी बताई राह को,अपनाना चाहे !
जिसे जहां मौका मिला,चढ़ा आया श्रद्धा सुमन
बंट जायेगा जिससे लगता,वोटर का भी मन !
चुनाव करीब होने से,अवसर जरा न चूकना
जब जहां जरुरत समझें,विनम्र होकर झुकना !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल