Friday, June 30, 2017

अटल मंथन
आर्थिक आजादी देश की,आधी रात से
मीडिया में हर घड़ी,जी एस टी की ही बात है !
------------------------------------------------------------------
देश को एकता के,सूत्र में बांधा
जी एस टी का आज से,शुरु जमाना !
महंगाई बढ़ेगी,ऐसी पूरी आशंका है
विरोधस्वरूप 'बंद' का,प्लान रचा है !
समय के साथ बदलाव,देश की जरुरत
किसानों को दी गई,अभूतपूर्व रियायत !
जनता का फायदा,बाद की बात है
पर सरकार की चांदी,हाथोंहाथ है !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, June 29, 2017

अटल मंथन
चीन भारत से,खिन्न है
डरा हुआ,युद्ध के जिन्न से ?
--------------------------------------------------------------------
कश्मीर में पाक ने,जंग छेड़ रखी
मौकापरस्त चीन ने भी,धोखाधड़ी की !
सिक्किम में मानसरोवर,यात्रा रोक दी
और अपने कब्जे की,घटिया दलील दी !
अमर नाथ यात्रा में,पाकी अड़ंगा है
धर्म पथ पर दोनों ही,देश दंगा हैं  !
अमरीका से दोस्ती ने,नींदें उड़ा दी हैं
युद्ध की धमकी तक,ड्रेगन ने दे डाली है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल   

Wednesday, June 28, 2017

अटल मंथन
वैध-अवैध,कानून देखेगा
घूसखोरी,गणतंत्र न सहेगा !
-----------------------------------------------------------------------------
भ्रष्टाचारी डरते नहीं,भ्रष्टाचार करते हैं
सरकारी निर्णय सही,बेईमान पकड़े जाते हैं !
दोहरे चेहरे दोषियों के,अक्सर देखे जाते हैं
सम्मानित होने के अवसर,भी वे अक्सर पाते हैं !
जन जागृति होने से,यह जाल बिछाया जा सका 
निःसंदेह कईं अन्यों का भी,इससे होना है भला !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, June 26, 2017

अटल मंथन
औपचारिकता बाकी है
जीत अवश्यम्भावी है !
------------------------------------------------------------
राष्ट्रपति चुनाव में,अप्रत्याशित नाम
लगता है जीतेगा,करेगा काम !
कोविंद के साथ,अब गोविन्द भगवान
पूरे करेंगे,जीत के अरमान !
चुनाव अभियान,चल पड़ा है
रामनाथ के साथ,हर दल खड़ा है !
------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल