Friday, October 28, 2016

अटल मंथन
सीमा पर दीवाली,मनाई जा रही है
पाक सेना को,बम से उड़ा रही है !
------------------------------------------------------------------------
मसूद अजहर आतंकी है,मुशर्रफ ने माना
जैश ए मुहम्मद पर बैन,पर पाक अभी न जागा !
हुर्रियत अपने ही देश की,कट्टर दुश्मन है
देशद्रोहियों को फांसी की,सख्त जरूरत है !
पी एम बॉर्डर पर जाएंगे,सैनिकों का हौसला बढ़ायेंगे
पाक को धमकाएंगे,और ड्रैगन को डरायेंगे !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, October 27, 2016

अटल मंथन
भारत-पाक को भिड़ाकर,चीन तमाशा देख रहा
चीनी चीजों के बहिष्कार से,उसे तमाचा पड़ रहा !
----------------------------------------------------------------------------
नापाक ईरादे पाक के,रोज पकड़ाते
जासूसी के आरोप में,राजनयिक धराते !
देश छोड़ने का फरमान,जारी होता है
सीमा पर घनघोर युद्ध,दिखाई देता है !
जल्दी सबक सिखाना है,सेना का जौहर दिखाना है
हर मोर्चे पर शिकस्त देकर,दीवाली मनाना है !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, October 26, 2016

अटल मंथन
परिवारवाद से मोह भंग,राजनीति में हो चला
समाजवादी परिवार स्वार्थवश,साबित हुआ दोगला !
--------------------------------------------------------------------------------
गांधी या यादव परिवार से,अब वोटर की कुट्टी है
परिवारवाद से राजनीति की,अबकी बार छुट्टी है !
कांग्रेस और समाजवादी,कहने को दो पार्टी है
पर अपने ही खेमे में,बन गए सफेद हाथी वे !
साथी साथ छोड़कर,दूसरी पार्टी में जा रहे
अन्य दल हाथ जोड़कर,उन्हें सहर्ष पा रहे !
---------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, October 25, 2016

अटल मंथन
अंतर्कलह सुलझाए बिना,प्रदेश चलाना कठिन काम
अपना घर सम्भालने का,कीजिये प्रथम प्रयास !
             ( सन्दर्भ - यू पी में एस पी ! )
------------------------------------------------------------------------------
समाजवादी पार्टी,आत्मघात पर तुली
वोटर के सामने,लाज शरम भूली !
जेल जाए बगैर भी,सजा भोगना पड़ती है
एस पी के केस में,यही बात दिखती है !
जैसे बीज बोये हैं,वैसे फल आएंगे
दुष्कर्मों के परिणाम,अब भोगे जाएंगे !
निष्कर्ष -
वैचारिक मतभेद की खाई,पाटना कठिन
कितना भी हल करते जाएं,खतम न प्रश्न चिन्ह !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, October 24, 2016

अटल मंथन
सम्पत्ति का बंटवारा,तो परिवार में आम बात है
पर पार्टी का बंटवारा,समाज के लिए घातक है !
----------------------------------------------------------------------------
समाजवाद से ज्यादा,परिवारवाद हावी है
दो गुटों में बंट गए,और दोनों ही प्रभावी हैं !
एक पीढ़ी के अंतर ने,सब खेल चौपट कर दिया
नयी पुरानी सोच ने,मनमुटाव बढ़ा दिया !
सत्ता पर फिर काबिज होना,असम्भव लगता है
अपने पैरों पर कुल्हाड़ी,मारने की ये सजा है !
आत्मघाती को समझाईश,देना ही बेकार है
अन्यों को अवसर दिया,खुलकर करे प्रहार वे !
-----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, October 23, 2016

अटल मंथन
बागवान से बगावत,आखिर हो गई
मुलायम से मतभेदों को,हवा मिल गई !
--------------------------------------------------------------------------
नेताजी रो पड़े,पुत्र से नाराज हैं
एस पी में घमासान,शिखर पर आज है !
शिवपाल को सजा,जैसे ही दी गई
पारिवारिक पार्टी,वैसे ही टूट गई ?
उदयवीर के निष्कासन से,अखिलेश नाराज थे
तो रामगोपाल बाहर हुए,बदले हालात में !
राम और शिव में,कौन बड़ा नाम है ?
तय करना यू पी की,जनता का काम है !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Saturday, October 22, 2016

अटल मंथन
बिगड़ते संबंधों से,परिवार परेशान है
पिता-पुत्र के मतभेदों से,वोटर हैरान हैं !
--------------------------------------------------------------------
एस पी में पारिवारिक झगड़ा,थम नहीं रहा
यू पी में कोई किसी से,कम नहीं पड़ता !
व्यक्तिगत आरोप अब,नहीं सहे जायेंगे
विद्रोही स्वर निष्कासित,कर दिए जायेंगे !
उदय वीर की वीरता भी,काम नहीं आई
6 वर्षों के लिए उन्हें,बाहर की राह दिखाई !
गृह कलह का लाभ,विद्रोही दल उठायेंगे
समाजवादी सत्ता सुख,वापस न ले पायेंगे !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, October 21, 2016

दुर्घटनाएं, घटने की देर है
कुर्सी की, तब न खैर है !
--------------------------------------------------------------
एक अहम पद पर,मंत्री विराजमान थे
हादसा होते ही,उतर गए आसमान से !
जनता के आक्रोश को,ससम्मान दबाया
एक नये नेता ने,राज का अवसर पाया !
स्वास्थ्य के प्रति,उड़ीसा सरकार सजग है
आग की लपटों के,दुष्परिणाम घातक हैं !
निष्कर्ष -
यहां से उठाकर,वहां पटक देते हैं
एक बार तो बड़ा,झटका देते हैं !
-------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, October 20, 2016

 अटल मंथन
बैंक बिना ग्राहक का,काम चले ना
पर लुटने के डर से,कार्ड चले ना !
----------------------------------------------------------------------
एस बी आई ने 6 लाख,कार्ड हटा लिए
ग्राहकगण घोर,मुसीबत में पड़ गए !
अन्य बैंकों के भी कार्ड्स,सुरक्षित ना रहे
'क्लोनिंग' से उनके डाटा भी,चुरा लिए गए ?
डकैती के नित नए,तरीके निकल आते हैं
मेहनत की कमाई चोर,चुटकी में उड़ाते हैं !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, October 19, 2016

अटल मंथन
पाकिस्तान एक दिन,चीन कहलायेगा
ड्रेगन की गुलामी का,बैंड बजायेगा !
------------------------------------------------------------------------
चीन का आतंक को,समर्थन जग जाहिर है
भारत के खिलाफ बयान में,ड्रेगन माहिर है !
आतंकियों के पास,चीन के झंडे पकड़ाए
बेरहमी से इन पर,खूब डंडे बरसायें !
कारस्तानियां चीन की,अचम्भित कर देतीं
दुनिया की एक दिन,लुटिया डूबा देंगी !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, October 18, 2016

अटल मंथन
राम की शरण में,प्रत्येक दल
फिर भी निर्माण,नहीं सफल !
------------------------------------------------------------------------
हर दल अयोध्या का,चक्कर लगाता है
पर राम मन्दिर वहां पर,नहीं बन पाता है !
बहुमत की सरकारें भी,कुछ नहीं कर पाती हैं
म्यूजियम भर बनाने की,घोषणा की जाती है !
चुनाव पूर्व ये वादा,वोटर को कितना लुभायेगा
चुनाव परिणामों से ही,स्पष्ट हो पायेगा !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, October 17, 2016

अटल मंथन
मृतकों को सुधिजनों की,शोक संवेदनाएं
ईश्वर से प्रार्थना,अब न और पीड़ा दे !
-----------------------------------------------------------------------
प्राकृतिक विपदाएं,इन दिनों चरम पर
समाज सेवा प्रत्येक,मानव का धर्म है !
बनारस में भगदड़ से,कईं मर गए
समय रहते भीड़,नियंत्रित न कर सके !
भुवनेश्वर के अस्पताल में,आग लग गई
दर्जनों मरीजों की,जानें चली गयीं !
'शार्ट सर्किट' बड़ा,खतरनाक होता है
रखरखाव की खामियां,उजागर कर देता है !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, October 16, 2016

अटल मंथन 
अमरीकी शक्ति का,फायदा उठाना है
आतंकी पाक को,ठिकाने लगाना है !
---------------------------------------------------------------------
ट्रम्प ने अपना,'ट्रम्प कार्ड' चल दिया
भारत से मित्रता का,गुणगान कर दिया !
अप्रवासी भारतीयों का,दिल खुश कर दिया
'वोट बैंक' अपने,पक्ष में कर लिया !
भारत के दोनों,हाथ में हैं लड्डू
हिलेरी जीती तो भी,बटेंगे लड्डू !
न भूलें -
क्लिंटन-ओबामा की,दोस्ती मशहूर है
ओबामा,मोदी के,मित्र मजबूत हैं !
--------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Friday, October 14, 2016

अटल मंथन
सबक सिखाओ,पाक को
वापस रास्ता,नाप लो !
--------------------------------------------------
पाक चीन का,पिट्ठू है
इसलिए चीन,मिट्ठू है !
पाक चीन का,चमचा है
और स्वयं,तो गमछा है !
पाक चीन के,हाथ बिका
इसलिए रोज,लाल पीला !
चीन के दम,पर इठलाता
वरना कब का,पिट जाता !
अब भी वक्त है,होश में आए
जोश कहीं,ना मरवाए !
-------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, October 13, 2016

अटल मंथन
पारिवारिक विवाद का,हल ढूंढना कठिन
बड़े लोग अक्सर,होते हैं तंगदिल !
( सन्दर्भ - यू पी चुनाव )
-------------------------------------------------------------------------
सत्ता की सम्पत्ति,मिलने से पूर्व बढ़ा विवाद
थम नहीं रहा परिवार में,उग्र हुआ संवाद !
दो की लड़ाई में,कहीं तीसरा लाभ न पाए
जिस सत्ता पर काबिज हैं,वह हाथ से निकल न जाए !
परिवार बड़ा होने पर,यह होना आम बात है
वैसे पार्टी पर पारिवारिक कब्जा,बड़ा खतरनाक है !
पिता-पुत्र में अनबन की,ऐसी नौबत आई
गृह त्यागकर पुत्र ने,अपनी नाराजगी दिखाई !
-------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, October 12, 2016

अटल मंथन
मौत जब आती है,तो मति मारी जाती है
पाकिस्तानी पागलों को,कश्मीर ले आती है !
---------------------------------------------------------------------
सेना ही सब कुछ,है पाक में
आतंकवादी उसी के,हाथ हैं !
दुनिया सारी,हमारे साथ है
ईरादे दुश्मन के,नापाक हैं !
पम्पोर में मारे,अन्यत्र भी भूनेंगे
दरिंदों को ज़िंदा,न छोड़ेंगे !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, October 11, 2016

अटल मंथन
अबकि बार विजय पर्व,विशेष आनन्दप्रद रहा
हर जगह रावण में,पाकिस्तान नजर आया !
-----------------------------------------------------------------------------
चुन चुनकर आतंकी,मारे जा रहे
फिदायीन बनने की,सजा पा रहे !
पाक हर मोर्चे पर,घिर गया है
पागल की तरह सिर,फिर गया है !
मुंहतोड़ जवाब ही,इसका इलाज है
देखता रहे कश्मीर,बस ख़्वाब में !
------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, October 10, 2016

अटल मंथन
कश्मीर हमारा है,आतंक का मारा है
सेना का सहारा है,पाक का सफाया है !
 ( विजया दशमी पर्व की पुकार ! )
--------------------------------------------------------------------------
फिर न कहना महाभारत सा,युद्ध नहीँ देखा
फिर न कहना कृष्णार्जुन,संवाद नहीं सुना !
गीता भी कहती है बन्धु,युद्ध बहुत जरूरी है
आतंकियों के सफाये बिन,उपलब्धि अधूरी है !
राक्षसों से सज्जनों को,सुरक्षित करना है
जब तक विजय वरण न हो,ये युद्ध लड़ना है !
पुनश्च,
देव-दानव युद्ध,सदियों से होता आ रहा
भारत-पाक के सन्दर्भ में,यही दिखाया जा रहा !
---------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, October 9, 2016

अटल मंथन
बलूचिस्तान में पुतला दहन,इस बात का प्रमाण है
कि दुश्मन देश में भी इस बार,दशहरे की धूमधाम है !
----------------------------------------------------------------------------------
हाफिज-सलाउद्दीन की,सुरक्षा बढ़ाई गई
सीमा से आतंकी,गतिविधियां हटाई गईं !
ये रावण स्ट्राइक में,कहीं मारे न जाएं
इस डर से इन्हें,सुरक्षा घेरे में ले आये !
राम-रावण युद्ध सीमा पर,जोरों से चल रहा
विजय पर्व मनाने में,अभी और समय लगेगा !
आतंकी रावण का सिर,कुछ यूं कुचला जायेगा
कि सदियों तक कलुषित चेहरा,न उठा पायेगा !
------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 8, 2016

अटल मंथन
देशद्रोही कौन हैं,यह जानकर न मौन रहें
'ऐनकाउंटर' इलाज है,हमें सेना पर नाज है !
-------------------------------------------------------------------------------------
उनके घर में घुसकर मारा,पर अपना घर छोड़ दिया
आतंक जहां से भेजा जाता,ख़तम करो वे आतंकी आका !
आतंकी शिविरों को नष्ट कर,उम्दा काम अवश्य किया है
पर आतंकी महलों को मिटाना,अब जरूरी हो गया है !
मीडिया ने कश्मीर का सच,देश की जनता को दिखाया
जिससे नई पॉलिसी बनाएं,देशद्रोहियों का कर दो सफाया !
कश्मीरी विधायकों पर,हमला जो करवाता है
उस आस्तीन के सांप को,अब जान से मरवाया जाए !
खालिस्तानी आंदोलन को,जिस तरह कुचला गया
उसी तरह कश्मीर में निपटें,कृपया न दिखाएं दया !
------------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Thursday, October 6, 2016

अटल मंथन
नवरात्री सन्देश सुनो
पाक में जाकर फिर भूनो !
------------------------------------------------------------------------------------
प्यादे पकड़ना बन्द करो,आकाओं को मारो
कश्मीर को आतंकियों से,यूँ मुक्त करा लो !
खालिस्तान आंदोलन की,तर्ज पर 'एक्शन' लेना है
जितने भी सिरमौर हैं,उन्हें निपटा देना है !
शक्ति पर्व पर देवी दुर्गा,यही सन्देश भिजवा रही
भारत माता वीर सपूतों,को मानो जगा रही !
दुश्मन मरने का इच्छुक,तो आतंकी बन जाए
अरमा पूरे किये जाएंगे,सम्मुख मैदान में आएं !
अकल ठिकाने तभी आयेगी,जब करारी मार पड़ेगी
भारत की सेना पाक से,हर मोर्चे पर खूब लड़ेगी !
-----------------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, October 5, 2016

अटल मंथन
नापाक पाक का,पकड़ो गिरेबान
भूल जायेगा,कश्मीर का राग !
------------------------------------------------------------
दुष्ट देश में,शरीफ रहते हैं 
युद्ध के जरिये,राज करते हैं !
पाकवासी उनकी,वजह से मरते हैं
और ये स्वयं,सेना से डरते हैं !
पाकिस्तान को,कब्रिस्तान की जरूरत है
इसलिये जंग,लड़ने की हसरत है !
कश्मीर में जैसे ही,आक्रमण करेगा
समझो अपने यहां,कब्रगाह बना लेगा !
-----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Tuesday, October 4, 2016

अटल मंथन
'सर्जिकल स्ट्राइक' पर,विवाद जारी है
चुनावी जंग में,जीत-हार की तैयारी है !
-----------------------------------------------------------------------
देश की रक्षा करने में,अपने आड़े आते हैं
मौक़ा देखकर शंकालु,सवाल उठाते हैं !
विपक्षी दलों को,चुनावी हार सताती है
इसलिए किसी नेता को,मोर्चे पर लाती है !
फिर अपने वीर के,बयानों से पल्ला झाड़ती
और बोये बीज के,वृक्ष फल को निहारती !
पाक भी अछूता नहीं,विपक्ष के विरोध से
इमरान पी एम शरीफ को,रोज ही रौंदते !
पुनश्च,
सेना का शौर्य चुनाव में,लुटिया न डूबा दे
अतः 'आप' ने 'हाथ' उठाकर,संदेह जताया है !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Monday, October 3, 2016

अटल मंथन
विश्व समुदाय,हमारे साथ है
चीन और पाक का,बहिष्कार है !
-----------------------------------------------------------------------
पाकिस्तान और चीन,दो नापाक देश हैं
दुर्भाग्य से पड़ौसी बनकर,पल्ले पड़े हैं !
बदमाशों की जुगलबंदी,दिखने लगी है
ड्रेगन की शह पर,शराफत चली गई है !
दोनों का एक साथ ईलाज,सम्भव नहीँ है
पर दुनिया में इनके साथ,कोई नहीं है !
बेशर्मी का चीन का,यह आलम है
आतंकी के बचाव में,'वीटो' का पॉवर है !
बिना युद्ध ही चीन को,पछाड़ा जायेगा
'मेड इन चायना' भारत में,अब नहीं आयेगा !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Sunday, October 2, 2016

अटल मंथन
जिन्दा है पाकिस्तान,यही अचरज है
हालात वहां के,बद से बदतर है !
--------------------------------------------------------------
खबरें छन छनकर,जो आ रही हैं
पाक की बदहाली,बता रही हैं !
फ़ौज जनता पर,जुल्म ढा रही है
शरीफ सरकार,कुछ न कर पा रही है !
'पी ओ के' आजादी के लिए,तड़फ रहा है
वहां विद्रोह-आंदोलन,उग्र हो रहा है !
बलूचिस्तान में,स्वतंत्रता संग्राम जारी है
ईरान की भी पाक से,भिड़ने की तैयारी है !
और अंत में,
चीन की चालाकी भी,काम न आयेगी
आर्थिक नाकेबंदी,उसकी भी की जायेगी !
--------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, October 1, 2016

अटल मंथन
युद्ध जीते जाते हैं - तकनीक से
पहले पाक,भारत से - ये सीख ले !
---------------------------------------------------------------------
पाक के हृदय पर - वार किया
आतंकी कैम्पों को - नष्ट कर दिया !
पाक पीड़ा से - कराह रहा है
बख्श दो,बचा लो - पुकार रहा है !
सिर से कश्मीर का - भूत भगाना है
अबकि बार कड़ा - सबक सिखाना है !
पुनश्च -
नापाक फ़ौज का - आत्मसमर्पण भूल न जाना
अबकि बार 'पी ओ के' - पड़ेगा गंवाना !
जैसे बांग्ला देश - बनाया गया
वैसे बलूचिस्तान भी - आजाद होगा !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल