Monday, March 28, 2016

अटल मंथन
सहारा श्री अंदर हैं,और माल्या विदेश में
एक बात साफ़ है,दोनों पर ही केस हैं !
--------------------------------------------------------------------------
जनता बैंकों को पैसा दे,और सरकार संरक्षण
बड़े उद्योगपति कर लेते,कर्ज रूपी आरक्षण !
तरह तरह की छूट लेकर,बैंकों को चूना लगाते
चाहकर भी बैंक धन की,उगाही न कर पाते !
अर्थ व्यवस्था देश की,पटरी से उतर न जाए
बैंक-सरकार मिलकर,कानूनी मुहिम चलाएं !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, March 27, 2016

अटल मंथन
वेस्ट इंडीज को भी,सेमि फाइनल में हराएंगे
इण्डिया को वर्ल्ड कप  का,फाइनल जिताएंगे !
--------------------------------------------------------------------
जब जिसे बाल दी,उसने विकेट लिया
कंगारुओं को धोनी ने,इस तरह हरा दिया !
तूफानी शुरुआत भी,जरा काम न आई
आस्ट्रेलिया को भारत ने,खूब धूल चटाई !
विराट विजय का श्रेय,कोहली को जाता है
जब रन उड़ाता है,छक्के छुड़ाता है !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Saturday, March 26, 2016

अटल मंथन
उत्तराखंड सरकार पर,संकट भारी है
बहुमत साबित करने की,'स्टिंग' तैयारी है ?
-------------------------------------------------------------------
28 तारीख को मैच है,क्रिकेट से बेहतर
विधायक अभी कैद हैं,सुरक्षित जगह पर !
बिकने के डर से,उनकी किलेबंदी हुई
बदल न जाएं वे,धन देखकर कहीं !
खरीद फरोख्त का,उल्टा आरोप लगा रहे
दूध के धुले हैं सब,खुलकर बता रहे !
------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Thursday, March 24, 2016

अटल मंथन
कश्मीर में सरकार गठन का,रास्ता साफ़ हुआ
पी एम मोदी से मिलकर,महबूबा को इंसाफ मिला !
----------------------------------------------------------------------------
जम्मू कश्मीर में ढाई माह का,इन्तजार खत्म हुआ
महबूबा के सी एम बनने का,इन्तजाम किया गया !
मतभेदों पर एकबारगी,पूर्ण विराम लगाया गया
पी डी पी द्वारा नरमी का,रुख आखिर दिखाया गया !
लम्बे समय तक गठजोड़,जरूर चलना चाहिये
विरोधियों को अचम्भा,अवश्य लगना चाहिये !
----------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Wednesday, March 23, 2016

अटल मंथन
क़्वार्टर फाइनल आगे है अब,वह भी जीतना   है
सेमी फाइनल खेलने का,मौका न खोना है !
-----------------------------------------------------------------------
बल्लेबाजों ने रन बनाये,गेंदबाजों ने विकेट लिए
क्षेत्ररक्षण सुधारकर,बांग्ला देश से जीत गए !
एक रन से ही सही,विजय खाते में आई
हार जाते यदि हम,तो टीम बाहर हो जाती !
खेल से ज्यादा क्रिकेट,भाग्य के हाथ में था
आस्ट्रेलिया को हराने का,अवसर आखिर मिला !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

अटल मंथन
क़्वार्टर फाइनल दो हैं अब,दोनों जीतना है
वर्ल्ड कप पर कब्जे का,मौका न खोना है !
-----------------------------------------------------------------------
बल्लेबाजों ने रन बनाये,गेंदबाजों ने विकेट लिए
क्षेत्ररक्षण सुधारकर,बांग्ला देश से जीत गए !
एक रन से ही सही,विजय खाते में आई
हार जाते यदि हम,तो टीम बाहर हो जाती !
खेल से ज्यादा क्रिकेट,भाग्य के हाथ में था
आस्ट्रेलिया को हराने का,अवसर आखिर मिला !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, March 22, 2016

अटल मंथन
ब्रसेल्स में आत्मघाती,हमला हुआ
समूचा यूरोप,मानो दहल गया !
---------------------------------------------------------------
आई एस ने एक बार फिर,सिर उठाया
फिदायीन हमले से,बेल्जियम थर्राया !
ई यू समिट में,पी एम फिर भी जायेंगे
आतंकवाद के खिलाफ,आवाज उठायेंगे !
यूरोप टूर पर जाने वाले,अब कतरायेंगे
सैलानियों की संख्या में,गिरावट लाएंगे !
---------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, March 21, 2016

अटल मंथन
कांग्रेस ने,पल्ला झाड़ा
बी जे पी ने,खोला अखाड़ा !
----------------------------------------------------------------------
कन्हैया को भगत सिंह,बताना गलत है
देशभक्तों को चाहिए,द्रोही को सबक दे !
अनर्गल बयानों का,जे एन यू गढ़ बनने लगा
राजनीति में कोई,किसी का नहीं है सगा !
विवादास्पद थरूर का,गरूर टूटना चाहिये
भाग्य उनसे एक बार,जरूर रूठना चाहिये !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Sunday, March 20, 2016

अटल मंथन
सरकार चलाना,कठिन है
सी एम पर,प्रश्न चिन्ह है !
----------------------------------------------------------------------
उत्तराखण्ड सरकार पर,खतरे की घंटी बज रही
सरकार गिराने की,कवायद खूब चल रही !
विधायकगण गुप्त स्थान पर,भेज दिये गए
ताकि खरीद-फरोख्त से,बचाये जा सकें !
राजनीतिक मूल्यों में गिरावट,चिंता की बात है
सत्ता हथियाने का,विपक्ष का प्रयास है !
----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल  

Saturday, March 19, 2016

कोहली ने,मैच जिताया
पाक को,पुनः हराया !
-------------------------------------------------------------------
विराट विजय मिली,कोहली के दम पर
तिरंगे लहराए,सचिन-अमिताभ ने मिलकर !
प्रत्येक बॉलर ने,एक-एक विकेट लिया
पाक को बुरी तरह,फिर से परास्त किया !
सेमी फाइनल खेलेंगे,इसमें शक नहीं
आत्मविश्वास लौटा,इतना बहुत अभी !
-------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Friday, March 18, 2016

अटल मंथन
जनता में अवसाद
किया कुठाराघात !
-------------------------------------------------------------
सरकार जनता पर,भार बन रही है
ब्याज की दरों में,कटौती कर रही है !
बचत योजनाएं अब,घाटे का सौदा
पेश किया गया है,लूट का मसौदा !
महंगाई से सामना,करना कठिन काम
कीजिये कमाई का,अन्य इंतजाम !
----------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 
अटल मंथन
बड़े लोगों के,काले कारनामे 
किन्तु अभी वे,हार न माने !
-------------------------------------------------------------------------
बड़े नेता और व्यवसायी,आर्थिक भ्रष्टाचार करें
एक गिरफ्तार हुए,दूसरे विदेश भाग गए !
देश में घोटालेबाजों की,अब खैर नहीं है
शिघ्र पकड़े जायेंगे वे,अब देर नहीं है !
पुराने प्रकरण भी,इस बात का प्रमाण है
पारदर्शिता के चलते,अब मीडिया रामबाण है !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल

Wednesday, March 16, 2016

अटल मंथन
जहां ढूंढेंगे,वहीं धन मिलेगा
देश का भाग्य,अवश्य खिलेगा !
-----------------------------------------------------------------
कृषि में काला धन,एक कड़वी हकीकत है
अमीरों की चांदी,गरीबों की फजीहत है !
दो हजार लाख करोड़,बहुत बड़ी राशि है
किसानों के नाम पर,निश्चित ही साजिश है !
जल्दी ही कोई,अधिनियम बनाना चाहिये
फर्जी प्रकरणों पर,टैक्स लगाना चाहिये !
----------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, March 15, 2016

अटल मंथन
आसान लक्ष्य को,पहाड़ बना दिया
न्यूजीलैंड ने हमें , पुनः हरा दिया !
----------------------------------------------------------------------
वर्ल्ड कप की शुरुआत,भारत के लिये दुखद रही
अपने पहले ही मैच में,बड़ी भारी शिकस्त मिली !
धुरन्धर धवन-रोहित-रैना ने,गलत शॉट खेले
जीतने की जल्दबाजी में,जीती बाजी हार चले !
बल्लेबाजों की गल्तियां ही,हार की जिम्मेदार
समय रहते सुधार लें तो,आगे अवश्य होगा उद्धार !
------------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Monday, March 14, 2016

अटल मंथन
साम्प्रदायिक सद्भाव,कायम रहना चाहिये
नेताओं को बात,सम्भलंकर कहना चाहिये !
----------------------------------------------------------------------
देश में राजनीतिक,माहौल बिगड़ रहा है
बयानों के चलते,उपद्रव बढ़ रहा है !
भारत में ही माता को,नकारा जा रहा
अच्छी विचारधारा को,धिक्कारा जा रहा !
कट्टरपंथी सोच का,समर्थन उचित नहीं
आत्मघाती कदम,कहना होगा इसे अभी !
---------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल 

Tuesday, March 1, 2016

अटल मंथन
एक भी चल जाए तो,जीत पक्की है
समूची टीम इण्डिया,वैसे अच्छी है !
-----------------------------------------------------------------------
एशिया कप में भारत ने,श्री लंका को हराया
बांग्ला देश में जीत का,परचम लहराया !
बेटिंग-बॉलिंग-फील्डिंग,तीनों में कमाल दिखाया
'विराट' विजय का श्रेय,'कोहली' के खाते में आया !
फाइनल न केवल खेलेंगे,कप जीतकर लायेंगे
वर्ल्ड कप से पहले,दुनिया को डरायेंगे !
-----------------------------------------------------------------------
डॉ श्याम अटल